Devnarayan Pre Matric Scholarship Yojana: 6वीं कक्षा से लेकर 10वीं कक्षा के छात्रों को छात्रवृत्ति राशि


Devnarayan Pre Matric Scholarship Yojana: राज्य सरकार द्वारा छठी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को लाभ देने के लिए देवनारायण प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है| पात्र छात्र बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं| इस योजना के माध्यम से नियमों के अनुसार शिक्षा, आवास, भोजन, पोशाक, पाठ्य लेखन सामग्री और पुस्तक निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

राजस्थान देवनारायण प्री मैट्रिक छात्रवृति योजना के द्वारा छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के लड़के छात्रों को ₹50 प्रति माह तथा लड़की छात्राओं को 100 रुपए प्रति माह की छात्रवृत्ति राशि दी जाती है| इसके अलावा नौवीं कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा के लड़के छात्रों को ₹60 प्रति माह तथा लड़की छात्राओं को ₹120 प्रति माह की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है| 

Devnarayan Pre Matric Scholarship Yojana Rajasthan Highlights

Article NameRajasthan Devnarayan Pre Matric Scholarship Yojana 2026
Sarkari Yojana NameDevnarayan Pre Matric Scholarship Yojana
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship/
Devnarayan Pre Matric Scholarship Yojana 2026 Overview

Rajasthan Devnarayan Pre Matric Scholarship Yojana Eligibility (पात्रता)

राजस्थान देवनारायण प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को नीचे दी गई निम्नलिखित अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी से संबंधित होना चाहिए तथा वह जाति प्रमाण पत्र तहसीलदार या उच्च स्तरीय राजस्व अधिकारी द्वारा जारी किया गया होना चाहिए :-
  1. बंजारा, बलदिया, लबाना|
  2. गाद लोहर, गादोलिया|
  3. गुर्जर, गुयार|
  4. रायका, रायबारी (देवासी)|
  5. गदारिया (गदरी), गायरी |
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र राजस्थान राज्य का मूल रूप से निवासी होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के माता-पिता/ अभिभावक की सभी स्रोतों से मिलाकर वार्षिक आय 2 लाख रुपए या उससे कम होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ ऐसे नियोजित छात्रों को दिया जाएगा जो पूरे पाठ्यक्रम के दौरान बिना वेतन के छुट्टी लेकर पूर्ण कालिक छात्र के रूप में पढ़ रहा हो वह इस योजना का लाभ ले सकता है|
  • इसके अलावा एक ही माता-पिता/ अभिभावक के सभी बच्चे इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे|
  • उसके अलावा वह छात्र जिन्हें केंद्रीय, राज्य/ सार्वजनिक स्रोतों सेअध्ययन के लिए किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति या भत्ता नहीं मिल रहा होगा|

राजस्थान देवनारायण प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास अधिवास प्रमाण पत्र की कॉपी होनी चाहिए|
  • जाति प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • आधार कार्ड की कॉपी|
  • आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • शिक्षा योग्यता की मार्कशीट/ प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • भामाशाह कार्ड/ जन आधार कार्ड की कॉपी|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Devnarayan Pre Matric Scholarship Yojana Apply Online

राजस्थान देवनारायण प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी की गई है जिन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship/ पर जाना होगा|
Devnarayan Pre Matric Scholarship Yojana Apply Online
Devnarayan Pre Matric Scholarship Yojana Apply Online
  • इसके बाद आपको नीचे दिए गए Login के बटन पर क्लिक करना होगा|
Devnarayan Pre Matric Scholarship Yojana Online Apply
Devnarayan Pre Matric Scholarship Yojana Online Apply
  • उसके बाद आपके पास राजस्थान सिंगल साइन ऑन पोर्टल का पेज खुलेगा|
  • इसमें छात्र अपनी जन आधार आईडी से लॉगिन/ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं||
  • उसके बाद आपको देवनारायण प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का चयन करना होगा|
  • इसके बाद आपके पास इस योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा|
  • अपना आवेदन पत्र ध्यानपूर्वक भरें और उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • इसके बाद नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करके आप अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Rajasthan Devnarayan Pre Matric Scholarship Yojana 2026 FAQ

  1. Rajasthan Devnarayan Pre Matric Scholarship Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा छठी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है|

  2. राजस्थान देवनारायण प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के द्वारा छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा के लड़के छात्रों को 50 रुपए प्रति माह तथा लड़की छात्रों को ₹100 प्रति माह, नौवीं कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा के लड़के छात्रों को ₹60 प्रति माह तथा लड़की छात्रों को ₹120 प्रति माह छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment