National Family Benefit Scheme: 30,000 रुपए की वित्तीय सहायता, इन्हें मिलेगा लाभ


National Family Benefit Scheme: राज्य सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल श्रेणी से संबंधित प्राथमिक कमाने वाले की मृत्यु की स्थिति में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

सिक्किम राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को ₹30,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| इस अनुदान राशि में केंद्र और राज्य सरकार का हिस्सा शामिल होता है| इसमें केंद्रीय हिस्से के रूप में ₹20,000 और राज्य हिस्से के रूप में ₹10,000 होते हैं|

National Family Benefit Scheme Sikkim Highlights

Article NameSikkim National Family Benefit Scheme 2026
Sarkari Yojana NameNational Family Benefit Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://pensionscheme.sikkim.gov.in/
National Family Benefit Scheme 2026 Overview

Sikkim National Family Benefit Scheme Eligibility (पात्रता)

सिक्किम राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक सिक्किम राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवार से होना चाहिए|
  • अगर किसी परिवार के कमाने वाले सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में परिवार योजना के लिए आवेदन करने का पात्र हो जाएगा|
  • इस बात का ध्यान रखें कि वित्तीय सहायता मृत व्यक्ति के परिवार (जिसमें पति/ पत्नी, नाबालिग बच्चे, और अविवाहित बेटियां और आश्रित माता-पिता) के सदस्यों को ही दी जाएगी|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बैंक खाता खुलवाना होगा|

सिक्किम राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • गरीबी रेखा से नीचे आने वाली बीपीएल प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • आधार कार्ड की कॉपी|
  • सिक्किम विषय प्रमाण पत्र/ पहचान प्रमाण पत्र की सत्यापित फोटो कॉपी|
  • जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • जन्म प्रमाण पत्र या ईपीआईसी या कोई अन्य वैलिड दस्तावेज जिसमें मृतक (प्राथमिक कमाने वाले) की आयु के प्रमाण पत्र के रूप में तिथि दर्ज हो|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

National Family Benefit Scheme Apply Process

सिक्किम राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है| इसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको संबंधित राज्य समाज कल्याण विभाग के कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित प्राधिकारी के पास जमा करवा दें|
  • जहां पर आप अपना आवेदन पत्र जमा करवा रहे हैं उनसे आप रसीद या पावती के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Sikkim National Family Benefit Scheme 2026 FAQ

  1. Sikkim National Family Benefit Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल श्रेणी से संबंधित प्राथमिक कमाने वाले की मृत्यु की स्थिति में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. सिक्किम राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹30,000 की एक सिंगल किस्त प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment