Miscarriage Benefit Scheme: 6,000 रुपए की सहायता राशि, इन्हें मिलेगा लाभ


Miscarriage Benefit Scheme: सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग द्वारा बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों के लिए गर्भपात लाभ योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से बोर्ड के अंतर्गत एक वर्ष के लिए पंजीकृत पुरुष लाभार्थी के मामले में महिला लाभार्थी या पत्नी को गर्भपात के लिए वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

पश्चिम बंगाल गर्भपात लाभ योजना का लाभ पूरे जीवन काल में अधिकतम दो बार ही दिया जाता है| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹6,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है| आप हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Miscarriage Benefit Scheme West Bengal Highlights

Article NameWest Bengal Miscarriage Benefit Scheme 2026
Sarkari Yojana NameMiscarriage Benefit Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://employmentbankwb.gov.in/
Miscarriage Benefit Scheme 2026 Overview

West Bengal Miscarriage Benefit Scheme Eligibility (पात्रता)

गर्भपात लाभ योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

भवन/ निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकरण करने के लिए पात्रता की सूची

  • पंजीकरण करने के लिए आवेदक पश्चिम बंगाल का निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक भवन/ निर्माण श्रमिक होना चाहिए|
  • पंजीकरण करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
  • आवेदक द्वारा किसी वर्ष में कम से कम 90 दिनों तक भवन एवं निर्माण कार्य किया गया होना चाहिए|

गर्भपात लाभ योजना के लिए जरूरी पात्रता :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पश्चिम बंगाल के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत महिला सदस्य या पुरुष सदस्य की पत्नी होनी चाहिए|
  • आवेदक को गर्भपात से गुजरना चाहिए तभी वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं|

पश्चिम बंगाल गर्भपात लाभ योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

भवन/ निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकरण करने के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची :-

  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र की प्रमाणित कॉपी|
  • कर्मचारी की 4 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

गर्भपात लाभ योजना के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास चिकित्सा प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • सदस्य के पहचान पत्र की कॉपी|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Miscarriage Benefit Scheme Apply Process

पश्चिमबंगाल गर्भपात लाभ योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है जिसके माध्यम से आप यह पता कर सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए पंजीकृत कर्मचारियों को सहायक श्रम आयुक्त/ लाभार्थी पंजीकरण अधिकारियों से आवेदन फॉर्म XII के लिए अनुरोध करना होगा|
  • एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा|
  • फॉर्म को भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र सहायक श्रम आयुक्त अधिकारियों के पास जमा करना होगा|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

West Bengal Miscarriage Benefit Scheme 2026 FAQ

  1. West Bengal Miscarriage Benefit Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा बोर्ड के अंतर्गत एक वर्ष के लिए पंजीकृत पुरुष लाभार्थी के मामले में महिला लाभार्थी या पत्नी को गर्भपात के लिए वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment