Old Age Pension Yojana: ₹1,000 की मासिक पेंशन, ऐसे करें आवेदन


Old Age Pension Yojana: सरकार के समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा बुजुर्ग नागरिकों को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना का लाभ 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्ध नागरिक उठा सकते हैं| योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

चंडीगढ़ वृद्धावस्था पेंशन योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को ₹1,000 की मासिक पेंशन राशि प्रदान की जाती है| आप बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं| 

Old Age Pension Yojana Chandigarh Highlights

Article NameChandigarh Old Age Pension Yojana 2026
Sarkari Yojana NameOld Age Pension Yojana
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://chdservices.gov.in/
Old Age Pension Yojana 2026 Overview

Chandigarh Old Age Pension Yojana Eligibility (पात्रता)

वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| इस योजना से संबंधित जरूरी पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक कम से कम 3 वर्षों से यूटी चंडीगढ़ का निवासी होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|

चंडीगढ़ वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास 3 वर्ष का निवास प्रमाण पत्र(जैसे वोटर कार्ड, राशन कार्ड, बिजली बिल इत्यादि) होना चाहिए|
  • आधार कार्ड की कॉपी|
  • मोबाइल नंबर|
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

CH Old Age Pension Yojana Apply Online

चंडीगढ़ वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है| जिन स्टेप्स को फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ई डिस्टिक चंडीगढ़ के आधिकारिक पोर्टल https://chdservices.gov.in/ पर जाना होगा|
  • अब आपकी स्क्रीन पर इस पोर्टल का होम पेज ओपन होगा|
  • इसमें आपको नागरिक लॉगिन (Citizen Login) पर क्लिक करना होगा|
  • उसके बाद आपको स्क्रीन पर अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, पासवर्ड दर्ज करना होगा|
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर नीचे दिए गए Get Otp के बटन पर क्लिक करें|
  • उसके बाद ओटीपी दर्ज करके लॉगिन करें|
  • अगर आप पहले से ही इस पोर्टल पर रजिस्टर नहीं है तो आप नीचे दिए गए New User Register Here वाले बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं|
  • उसके बाद आपको वृद्धावस्था पेंशन योजना का चयन करना होगा|
  • अब आपकी स्क्रीन पर इस योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा|
  • फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र सबमिट कर दे|
  • इस तरह आप बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Chandigarh Old Age Pension Yojana 2026 FAQ

  1. Chandigarh Old Age Pension Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिकों को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment