Construction Workers Pension Benefit Yojana: ₹3,000 प्रति माह की पेंशन राशि


Construction Workers Pension Benefit Yojana: सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिए पेंशन लाभ योजना शुरू की गई है| इस योजना का लाभ बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों को दिया जाएगा| योजना का लाभ पंजीकृत कर्मचारियों को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद दिया जाएगा|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

दिल्ली निर्माण श्रमिक पेंशन लाभ योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹3,000 प्रति माह की पेंशन राशि प्रदान की जाती है| इसके अलावा 5 वर्ष से अधिक की सदस्यता के प्रत्येक पूर्ण वर्ष के लिए ₹300 की वृद्धि भी की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस पेंशन योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे|

Construction Workers Pension Benefit Yojana Delhi Highlights

Article NameDelhi Construction Workers Pension Benefit Yojana 2026
Sarkari Yojana NameConstruction Workers Pension Benefit Yojana
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://dbocwwb.delhi.gov.in/
Construction Workers Pension Benefit Yojana 2026 Overview

Delhi Construction Workers Pension Benefit Yojana Eligibility (पात्रता)

निर्माण श्रमिक पेंशन लाभ योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| इस पेंशन योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है| इसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

भवन/ निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकरण करने के लिए जरूरी पात्रता :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक दिल्ली का निवासी होना चाहिए|
  •  आवेदक भवन/ निर्माण श्रमिक होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक ने किसी वर्ष में कम से कम 90 दिनों तक बोर्ड में सेवा दी हो|

निर्माण श्रमिक पेंशन लाभ योजना के लिए जरूरी पात्रता :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक ने कम से कम एक वर्ष तक भवन निर्माण श्रमिक के रूप में काम किया हो|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष पूरी होनी चाहिए|

दिल्ली निर्माण श्रमिक पेंशन लाभ योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास जन्मतिथि का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Construction Workers Pension Benefit Yojana Apply Online

दिल्ली निर्माण श्रमिक पेंशन लाभ योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है| जिन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको दिल्ली भवन एवं सन्निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल https://dbocwwb.delhi.gov.in/ पर जाना होगा|
  • उसके बाद आपको लाभ/ योजनाओं के लिए आवेदन करें पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा| उसके बाद स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरे और लॉगिन करें वाले बटन पर क्लिक करें|
  • उसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा| उसे स्क्रीन पर दर्ज करें|
  • इसके बाद आपको पेंशन लाभ योजना पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपकी स्क्रीन योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा| फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को भरें|
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करके अपना फॉर्म सबमिट कर दे|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Delhi Construction Workers Pension Benefit Yojana 2026 FAQ

  1. Delhi Construction Workers Pension Benefit Yojana Kya Hai?

    इस योजना के माध्यम से बोर्ड के पंजीकृत कर्मचारियों को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद मासिक पेंशन राशि प्रदान की जाती है|

  2. दिल्ली निर्माण श्रमिक पेंशन लाभ योजना के द्वारा कितने रुपए की पेंशन राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹3,000 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment